अगले साल की शुरूआत में होगी सैफ और करीना की शादी

वैसे तो इन दोनों की शादी का इंतजार काफी समय पहले से ही काफी लोगों को है। लोगों ने जब भी करीना से पूछा कि वो शादी कब कर रही हैं तो वह तुरंत यही कहती कि 2012 में। लेकिन ये तय नहीं था कि साल की शुरूआत में या अंत में। कुछ समय पहले तक शर्मिला टैगोर भी मीडिया से यही कह रही थी कि दोनों की शादी जल्द ही की जाएगी।
हमेशा अपनी शादी की बात को हंस कर टाल जाने वाले सैफ ने पहली बार मीडिया के सामने यह कहा है कि करीना से उनकी शादी अगले साल के शुरुआती महीनों में हो जाएगी। सैफ की माने तो ये और करीना फरवरी में 'एजेंट विनोद' की रिलीज के बाद अपनी शादी की प्लानींग कर रहे हैं। अगर यह फिल्म डिले होती है, उनकी शादी भी फिल्म के रिलीज डेट के हिसाब से आगे बढ़ जाएगी।
सैफ और करीना की ट्यूनिंग काफी अच्छी है और ये इन दिनों एजेंट विनोद के लिए साथ साथ काम भी कर रहे हैं। यानि ये कपल अपनी फिल्म के साथ साथ अपनी शादी की भी तैयारी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











