10 फरवरी को है सैफ-करीना की सगाई
बॉलीवुड की तरह देश के हर भारतीय को अब छोटे नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी का इंतजार है। दोनों ने कह रखा है कि फिल्म एजेंट विनोद के बाद वो दोनों अप्रैल में शादी करेंगे लेकिन अभी खबर आ रही है कि सैफ-करीना इस महीने की 10 तारीख को सगाई करने जा रहे हैं। जिसके लिए जगह देखी जा रही है कुछ लोगों का कहना है कि नई दिल्ली स्थित सैफ के पुश्तैनी घर पर सगाई की रस्म होगी तो कुछ लोग सैफ के मुंबई आवास को सगाई का ठिकाना बता रहे हैं।
अंदर की खबर रखने वाले तो यह भी कह रहे हैं कि ज्यादा हो-हल्ला ना मचे इसलिए सैफ-करीना इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोल रहे हैं। खबर तो यह भी है कि दोनों इसी महीने की 14 तारीख को शादी भी कर लेंगे। 14 फरवरी को यानी वैलेंटाइन डे के दिन शादी के बंधन में बंधेगे।
लेकिन अभी तक ना तो खान परिवार की ओर से और ना ही कपूर खानदान की ओर से इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा की गयी है। वैसे आपको बता दें करीना इन दिनों लंदन में हैं और 10 फरवरी को ही करीना और इमरान की फिल्म .. एक मैं और एक तू... प्रदर्शित होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
