तैमुर के फैंस को झटका- अब नहीं दिखेगी छोटे नवाब की तस्वीरें और वीडियो- जानें क्यों!
सैफ अली खान और करीना कपूर की बेटे तैमुर अली खान हमेशा से मीडिया और फैंस के फेवरिट रहे हैं। करीना- सैफ ने कभी तैमुर को मीडिया से छिपा कर नहीं रखा और सोशल मीडिया पर भी तैमुर की तस्वीरें शेयर होती रहती है। लेकिन सूत्रों की मानें तो अब करीना- सैफ तैमुर को कैमरे से दूर रखने वाले हैं। तैमूर की तस्वीरें और विडियोज अब लोगों को नहीं दिखाई देंगे।
सबसे बड़ी फिल्म बनेगी आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
तैमुर जल्द ही दो साल के होने वाले हैं। जन्म के साथ ही तैमुर मीडिया के फेवरिट रहे हैं। स्कूल जाना हो या फुटबॉल खेलना.. मम्मी पापा के साथ घूमना हो या बहन इनाया के साथ खेलना। तैमुर की तस्वीरें हमेशा वायरल हो जाती है। कैमरामैन हमेशा तैमुर के आसपास ही नजर आते हैं।

लेकिन अब सैफ अली खान तैमुर को थोड़ा मीडिया से दूर रखना चाहते हैं। वो नहीं चाहते कि तैमुर इतनी कम उम्र से ही स्टारडम पहचाने। सैफ और करीना नहीं चाहते कि वह अभी से पैपराजी कल्चर समझने लगे और इससे प्रभावित हो।
बहरहाल, इससे पहले की तैमुर की तस्वीरें मीडिया में आना बंद हो जाए.. यहां देंखे तैमुर की कुछ प्यारी सी तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई-


Click it and Unblock the Notifications