सालगिरह पर नवाबी अंदाज में नजर आए सैफ अली-करीना
नवाब पटौदी खानदान के इकलौते वारिस सैफ अली खान ने शादी की दूसरी सालगिरह के दिन खानदानी परंपरा को बरकरार रखा। अपनी दूसरी सालगिरह पर सैफ अली खान लखनवी सूट पहन नवाबी अंदाज में नजर आए। करीना कपूर भी सालगिरह के दिन बला की खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। सैफ-करीना ने गुरुवार को शादी का जश्न पटौदी पैलेस में मनाया। दोस्तों के साथ आतिशबाजी चलाकर सैफीना ने शादी का जश्न सेलिब्रेट किया। पटौदी पैलेस को पिछले कई दिनों से सजाने का काम जारी था।

सैफ करीना की इस सालगिरह को मनाने के लिए भी पटौदी पैलेस में व्यापक इंतजाम किए गए थे। मेहमानों के लिए खाना महल में बनाया गया था। सालगिरह की मुबारकबाद देने सैफ और करीना के दोस्त और कई नजदीकी रिश्तेदार भी पटौदी पैलेस पहुंचे हैं। रात 12 बजे ही पैलेस में आतिशबाजी के बाद जश्न शुरू हो गया था। यह आतिशबाजी करीब एक घंटे तक चली।
सैफ पार्टी में लखनवी सूट में नवाबी अंदाज में नजर आए। सैफीना ने दोस्तों के साथ डांस भी किया। पार्टी में सैफ की मां शर्मिला टैगोर, बहन सोहा अली खान, बबीता समेत उनके नजदीकी दोस्त शामिल हुए। इससे पहले सैफ और करीना मंगलवार को ही पटौदी पैलेस पहुंच गए थे।
बुधवार को सैफ महल के पास स्थित जिम में भी गए। इधर करीना कपूर महल परिसर में भ्रमण करती रहीं।


Click it and Unblock the Notifications











