यश चोपड़ा के निधन की खबर सुन वापस आए सैफीना
यश चोपड़ा के निधन की खबर सुन हाल ही में शादी के बंधन में बंधे करीना कपूर और सैफ अली खान अपनी छुट्टियों को कैंसिल करके वापस आ गए हैं। कुछ समय पहले ही सैफ और करीना मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। सैफीना के साथ रितिक रोशन भी अपनी पत्नी सुजैन के साथ नज़र आए जो की फिल्म धूम 3 की शूटिंग के लिए स्विटज़रलैंड गए हुए थे।

सूत्रों के अनुसार शायद दबंग 2 की शूटिंग भी आगे के लिए बढ़ा दी जाए क्यूंकि करीना और सैफ यश चोपड़ा के बहुत करीब थे। यश चोपड़ा उन्हें अपने बच्चों की तरह प्यार करते थे। यश चोपड़ा के परिवार के साथ भी सैफ-करीना की बहुत अच्छी बॉन्डिंग है। वापस आने के बाद सैफ और करीना तुरंत ही यश चोपड़ा के परिवार से मिले और उन्हें सांत्वना दी। ज्ञात हो की करीना कपूर सलमान खान की फिल्म दबंग 2 में एक आइटम सांग कर रही हैं। सलमान खान भी फिलहाल यश चोपड़ा के निधन से काफी शोकग्रस्त है और वो भी फिलहाल दबंग 2 की शूटिंग को आगे के लिए बढ़ा देना चाहते हैं।
सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ ही रितिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन रोशन के साथ मुंबई एअरपोर्ट पर नज़र आए। रितिक अपनी फिल्म धूम 3 की शूटिंग के लिए स्विट्ज़रलैंड गए हुए थे। यश चोपड़ा के निधन की खबर सुन हर रितिक भी अपनी शूटिंग बंद करके मुंबई पहुँच गए। बताया गया की सैफीना और रितिक रोशन, उदय चोपड़ा के करीबी दोस्त हैं और ऐसे दुःख के समय पर वो उदय चोपड़ा के साथ रहना चाहते थे। रितिक रोशन ने यश चोपड़ा के निधन की खबर सुनने के बाद अपनी मान के जन्मदिन की पार्टी जो की स्विट्ज़रलैंड में होने वाली थी भी कैंसिल कर दी है साथ ही अपनी फिल्म कृष 3 की शूटिंग भी उन्होंने पोस्टपोन कर दी है।


Click it and Unblock the Notifications











