अनलकी हैं सैफ-करीना की जोड़ी

फिल्म कुर्बान से पहले दोनों ने टशन में काम किया था और दोनों ही फिल्में सुपर फ्लॉप हुई हैं। अब दोनों को एजेंट विनोद से पूरी उम्मीद है कि फिल्म अच्छी बन रही है और दर्शकों को उनका काम जरूर पसंद आयेगा। श्रीराम राघवन इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली निर्देशकों में से हैं। एक हसीना थी और जॉनी गद्दार जैसी स्टाइलिश फिल्में बनाने के बाद से ही उनकी पहचान खास तरह के और अलग अंदाज में फिल्में बनानेवाले फिल्ममेकर के रूप में हो गयी थी।
अपनी महत्वकांक्षी फिल्म एजेंट विनोद की शूटिंग वह बहुत समय पहले से करना चाहते थे लेकिन कई अड़चनों के बाद फिल्म अब शूट हो रही है। सैफ करीना स्टारर इस फिल्म से दर्शकों को भी बहुत उम्मीद है कि दर्शक उन्हें इस फिल्म से पसंद करेंगे। लेकिन इस पर दर्शकों को क्या देखने मिलता है। यह तो फिल्म देखने के बाद ही कहा जा सकता है। दोनों ही अभिनेता एलओसी, कुर्बान और यशराज बैनर की फिल्म टशन के साथ थे। लेकिन ये सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप फिल्म साबित हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











