काश.. करीना मेरे भी लकी चार्म बन जाये: सैफ अली खान
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर उन अदाकराओं में शामिल हैं जिन्होंने बॉलवुड के लगभग हर सुपर हीरो के साथ काम किया है और उनकी फिल्में हिट भी रही हैं। जिसके चलते उन्हें बॉलीवुड का लकी चार्म भी कहा जाता है।
लेकिन इस बार इस चार्म की जरूरत उनके रीयल लाईफ के हीरो सैफ अली खान को है। जिनके साथ उनकी फिल्म एजेंट विनोद अगले महीने प्रदर्शित होने वाली हैं।
इस फिल्म के जरिये छोटे नवाब यानी सैफ अली खान पहली बार फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। सैफ ने कहा कि खुदा करे कि करीना का लकी चार्म मेरे लिए भी काम कर जाये और फिल्म सुपर हिट हो जाये।
सैफ ने करीना के कसीदे पढ़ते हुए कहा कि फिल्म में करीना ने बेहतरीन अभिनय किया है यहां तक कि वो एक्शन सींस में भी कमाल की दिखीं हैं। आपको बता दें कहा जा रहा है कि इस फिल्म के बाद ही सैफ और करीना परिणय सूत्र बंधन में बंधेंगे। उम्मीद है सैफरीना की शादी अप्रैल में होगी।


Click it and Unblock the Notifications
