Video: सैफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन से 'ओले ओले 2.0' सॉन्ग रिलीज
'तानाजी' फिल्म के बाद सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' आने वाली है। इस फिल्म का गाना 'ओले ओले 2.0' हाल में ही रिलीज हुआ जिस पर फैंस की शानदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। आजकल के यंगस्टर इस गाने को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. 90 के दशक में भी हमने 'ओले ओले' गाना सुना था। जिसे एक बार फिर नए तड़के के साथ सैफ अली खान की फिल्म में सुनने को मिला है। दरअसल 1994 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म 'ये दिल्लगी' में भी 'ओले ओले' गाना था जोकि उस दौरान सुपरहिट साबित हुआ था।
बात करें इस गाने की तो इस गाने को अमित मिश्रा ने गाया है और तनिष्क बागची ने संगीत दिया है। वहीं शब्बीर अहमद ने म्यूजिक दिया है। 'ओले ओले' गाने की वीडियो में सैफ अली खान का एकदम पुराने वाला अवतार दर्शकों को देखने को मिला है। इस पर लाखों से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. ये गाना एकदम पार्टी मूड पर फिट बैठता है।

बता दें सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' का ट्रेलर भी जारी हो चुका है। फिल्म में सैफ के अलावा आलिया फर्नीचरवाला और तब्बू नजर आएंगे। फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है। खास बात ये है कि फिल्म के को-प्रोड्यूसर सैफ अली खान खुद हैं। ये फिल्म 31 जनवरी 2020 के मौके पर रिलीज हो रही है।
बता दें हाल में ही सैफ अली खान 'तानाजी-द अनसंग वॉरियर' फिल्म में नजर आएं. इस फिल्म में अजय देवगन और काजोल भी लीड रोल में थे। फिल्म 200 करोड़ के क्लब में पहुंचने की तैयारी कर रही है। इस फिल्म की खास बात ये है कि पहली बार सैफ अली खान ने विलन की भूमिका निभाई।
सैफ अली खान इन दिनों अपने बयान को लेकर काफी चर्चा में हैं। दरअसल हाल में ही उन्होंने बयान दिया कि अंग्रेजों के भारत आने से पहले शायद कॉन्सेप्ट ऑफ इंडिया था ही नहीं। इस बयान पर तमाम यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया था वहीं कुछ फिल्मी सितारों ने भी उनकी आलोचना की।


Click it and Unblock the Notifications











