डाकूओं के हमले में घायल सैफ अली खान का सबसे पहला स्टेटमेंट- अस्पताल में सर्जरी जारी है और...

Saif Ali Khan Stabbed Official Statement: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर सुबह चोरों ने चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्टार के मुंबई घर में हुए हमले के बाद उन्हें जल्दी से लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हमले के बाद हर जगह अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। जिसके बाद स्टार्स की टीम ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया है कि सुबह-सुबह क्या हुआ और अब इलाज कैसा चल रहा है।
इसी को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं तो वहीं जबकि एक्टर की फैमिली और करीबी दोस्त उनसे अस्पताल में मिलने पहुंचते दिख रहे हैं। इसी को लेकर अब सैफ करीना की टीम की ओर से बयान जारी किया गया है।
बयान में कहा गया, "सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई। वह फिलहाल अस्पताल में सर्जरी के लिए भर्ती हैं। हम मीडिया और फैंस से अनुरोध करते हैं कि वे धैर्य रखें। यह पुलिस का मामला है। हम आपको स्थिति से अवगत कराते रहेंगे।
सैफ अली खान और करीना कपूर की टीम ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया है कि सुबह 2:30 से 3 बजे के करीब चोरों ने एक्टर पर हमला कर दिया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। बयान में पुष्टि की गई कि चोरों से बचने के दौरान सैफ घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनका ट्रीटमेंट जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं


Click it and Unblock the Notifications











