मुझे अपने, अक्षय, सलमान सबके बच्चों के लिए बहुत डर लगता है....सब STAR कैसे बन पाएंगे?
Recommended Video

सैफ अली खान बातें एकदम दो टूक और खरी करते हैं। आजकल वो अपनी आने वाली फिल्म कालाकंदी प्रमोट कर रहे हैं और इस दौरान उन्होेंने अपने परिवार के बारे में खुलकर बात की।
सैफ ने बताया कि उन्हें किताब पढ़ना बहुत अच्छा लगता है। करीना, सोहा, कुणाल सब अपने करियर में व्यस्त हैं। सारा ने भी उनकी लाइन जॉइन कर ली है।

लेकिन सैफ अली खान से जब इब्राहिम के बारे में पूछा गया तो सैफ ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वो भी एक्टर बनना चाहता है और मैं चिंतित हूं। वो, अक्षय का बेटा आरव, और उनका पूरा ग्रुप आजकल सिक्स पैक बनाने में लगा है। सबको स्टार बनना है।
अब इनमें से एक्टर कितने बन पाएंगे पता नहीं। और यही मेरी चिंता का कारण है। दरअसल, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम, अक्षय कुमार के बेटे आरव, सोहेल खान के बेटे निर्वाण, चंकी पांडे के बेटे अयान सब एक ही ग्रुप के हैं और अच्छे दोस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications











