सैफ और विवाद यानी की चोली-दामन
एक बार फिर से अपने विवादों के कारण सैफ मियां सुर्खियों में है। वजह है उनका झगड़ा जो उन्होंने करीना से शादी करने से पहले एक एनआरआई के साथ किया था। बात 22 फरवरी 2012 की है जब सैफ के खिलाफ एनआरआई व्यापारी ने मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। सैफ के खिलाफ कारोबारी इकबाल शर्मा ने आरोप लगाया था कि उन्हें सैफ अली खान ने मारा पीटा है। दरअसल सैफ ताज के जैपनीज रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गये थें जहां बगल की टेबल पर इकबाल अपने परिवार के साथ बैठे थे।
सैफ की टेबल से काफी शोर हो रहा था जिसके लिए इकबाल ने दो बार शिकायत की जिस पर सैफ ने कहा कि वो कहीं और जाकर बैठ जाये। इसी बात पर बहस हो गयी और सैफ ने इकबाल को पीट दिया। जिसके चलते इकबाल की नाक में चोट लग गयी। और इकबाल के नाक की हड्डी टूट गयी थी। जिस समय यह वारदात हो रही थी उस समय करीना, करिश्मा और अमृता अरोड़ा भी साथ थीं। सैफ के खिलाफ धारा 325 में मामला दर्ज किया गया था। जिसमें सैफ को 3000 रूपये में और उनके दोनों दोस्तों को 15000-15000 रूपये की जमानत पर छोड़ दिया गया था।
इसी मामले में सैफ के खिलाफ मुंबई पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की है। वैसे आपको बता दें कि सैफ अली खान और विवादों का पुराना नाता है। उन्हें भी बिगड़ा नवाब कहा जाये तो गलत नहीं होगा।
आईये नजर डालते हैं सैफ के विवादित करियर पर..


Click it and Unblock the Notifications