गोरी करीना के रीयल हीरो सिर्फ सैफ, सैफ, सैफ
करीना ने कहा कि सैफ बेहद ही नेक इंसान हैं उनके साथ रहकर मुझे और किसी चीज की सुध ही नहीं रहती हैं। करीना कपूर का कहना है कि वह जीवन की वास्तविकता से परिचित हैं। यहां एक बातचीत में करीना ने कहा, "सैफ अभी भी अपने शिक्षकों और प्राध्यापकों से संपर्क बनाए रखते हैं। आज के समय में लोग अपने ही कार्यक्षेत्र के लोगों के साथ दावत करते हैं और उन्हीं के साथ रहना चाहते हैं, लेकिन हम ज्यादा दावतों में नहीं जाते। यह बहुत जरूरी है कि आम लोगों से भी मिलें।"
उन्होंने कहा, "हमें सिर्फ फिल्म जगत के लोगों के संपर्क में रहना पसंद नहीं है। हम वहां काम करते हैं, लेकिन हम अपने कॉलेज के समय के दोस्तों के संपर्क में भी हैं। इसलिए हमवास्तविकता से परिचित हैं।"
बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान की लाडली करीना कहती हैं कि वह अपने जीवन में कभी सफलता के पीछे नहीं भागी।करीना ने कहा, "मैं काम करने की आदी हूं लेकिन इसके अलावा भी मेरी जिंदगी है। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी सफलता के पीछे भागी हूं।"
इससे पहले फिल्म गोरी तेरे प्यार में.. के प्रमोशनल इवेंट में बात करते-करते करीना ने कहा था कि उन्हें सैफ का पर्दे पर किसी भी अभिनेत्री के साथ रोमांटिक होने, इंटिमेट होने पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमने यानी सैफ-करीना दोनों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ को काफी अलग रखा है औऱ दोनों ही एक-दूसरे के काम में दखल नहीं देते हैं, हां सलाह के लिए दोनों एक-दूसरे की राय जरूर लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
