'मेरे पति करिश्मा से जलते हैं..' सैफ अली खान को लेकर करीना कपूर का खुलासा, ये है कारण, Video Viral!

saif ali khan kareena kapoor karisma kapoor

Kareena Kapoor Video On Karisma Saif- करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर पहुंची थीं। इस दौरान दोनों ने काफी मस्ती वाली बातें कीं और कई ऐसे खुलासे भी किए जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी हैं।

इस वक्त करीना कपूर खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो चौकाने वाला खुलासा करती नजर आ रही है। करीना कपूर का कहना है कि उनके पति सैफ अली खान उनकी बहन करिश्मा कपूर से सबसे ज्यादा जलते हैं।

जी हां, जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं। करीना कपूर ने इसके साथ साथ कारण भी बताया कि क्योंकि करिश्मा से सैफ जलते हैं।

क्या बोलीं करीना

करीना कपूर खान ने कहा, ''मेरे पति जो हैं वो लोलो (करिश्मा कपूर) से सबसे ज्यादा जलते हैं। उसका कहना है कि तुम मुझसे ज्यादा लोलो से बात करती हो। कभी कभी लगता है तुम मेरे साथ नहीं बल्कि लोलो के साथ रहती हो। क्योंकि हम बहुत क्लोज हैं और दिन में कम से कम 4-5 बार बात करते हैं। कभी पैरेंट्स के बारे में तो कुछ मुझे इनके साथ शेयर करना हो तो, बच्चों के बारे में, कुक के बारे में खाने के बारे में कई टॉपिक्स पर बात करते हैं।'' इस वीडियो के सामने आने के बाद वायरल हो रहा है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ''मौसी के कॉल से पूरा देश परेशान है।'' एक ने लिखा, ''बहनें एक-दूसरे को पाकर धन्य हैं।'' एक ने लिखा, ''वही मैं और मेरी बहन भी। एक ने लिखा, वह वस्तुतः मेरी माँ और चाची हैं !!'' एक ने लिखा, ''सच है...काश मेरे पास भी एक होती। मेरी माँ ने पिछले वर्ष अपना सब कुछ खो दिया था।'' एक ने लिखा, ''बहनें यही करती हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X