बिग बी पर फिदा सैफ-प्रतीक

By Priya Srivastava

Amiatabh Bachchan
आगामी 12 अगस्त को रिलीज होनेवाली फिल्म आरक्षण में बिग बी सैफ अली खान और प्रतीक बब्बर के साथ नजर आनेवाले हैं। और इस बात से वे बेहद खुश हैं कि उन्होंने इससे पहले उनकी मां के साथ भी काम किया है।

अमिताभ अपने अनुभवों को शेयर करते हुए बताते हैं कि दरअसल, यह मेरे लिए बेहद खुशी की बात है कि मैंने सैफ की मां शर्मिला टैगोर और प्रतीक की माताजी स्मिता पाटिल दोनों के साथ ही काम किया है और मेरे लिए यह बहुत सौभाग्य की बात है कि आज उनके बेटों के साथ काम करने का मौका मिला है।

अमिताभ ने यह भी कहा कि सैफ और प्रतीक यंग टैलेंट हैं और इनसे उन्हें बहुत कुछ सीखने का मौका मिला, तो वही दूसरी तरफ सैफ ने कहा कि वे इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें अपने लीजेंडरी एक्टर के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। प्रतीक कहते हैं कि उन्हें अमिताभ बच्चन का काम के प्रति अनुशासन देख कर बहुत खुशी होती है।

सैफ कहते हैं कि इससे पहले मैंने अमिताभ जी के साथ फिल्म एकलव्य में भी काम किया था। लेकिन आरक्षण में काम करने का अनुभव बिल्कुल अलग है। अनोखा है। मैं लकी हूं कि मुझे उनके साथ दो बार काम करने का मौका मिल रहा है। सैफ ने यह भी कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह चाहेंगे कि वह शोले का किरदार जरूर निभायें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X