हो जाइए तैयार..इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर रहे हैं ये सुपरस्टार
सैफ अली खान इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने जा रहे हां और आप भी जानिए डिटेल।
काफी समय से लोग इंतजार कर रहे थे कि कब करीना कपूर या सैफ अली खान सोशल मीडिया पर आएंगे और आखिरकार करीना कपूर तो नहीं लेकिन सैफ अली खान इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने जा रहे हैं। इसकी जानकारी कोई और नहीं बल्कि खुद सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने दी।
उन्होंने सैफ अली खान के इंस्टाग्राम अकांउट की तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने अपनी बायो में में लिखा भी है कि वो अपना अकाउंट 1 मार्च से पब्लिकली करेंगे। जाहिर है इसके बाद सैफ अली खान और करीना कपूर के फैन्स काफी खुश हैं।

अब तो हमें भी उम्मीद है कि हम तैमूर से लेकर सैफ अली खान और करीना कपूर की कुछ अच्छी तस्वीरें देख पाएंगे। इब्राहिम अली खान ने ही आपने पापा के बारे में सबको बताया। इसके पहले हाल में ही खबरें आई थीं कि ऐश्वर्या राय भी सोशल मीडिया पर आना चाहती हैं लेकिन अभिषेक बच्चन उन्हें रोक रहे।
इसमें सच्चाई कितनी है ये तो नहीं पता लेकिन हम तो यही चाहेंगे कि ऐश्वर्या राय और करीना कपूर भी जल्द से जल्द सोशल मीडिया पर आएं और फैन्स से जुड़े।


Click it and Unblock the Notifications