पहली फिल्म फ्लॉप.. लेकिन 3 साल बाद आ रहा है इस 'खान' फिल्म का सीक्वल!
निर्देशक दिनेश विजन ने सैफ अली खान की फिल्म गो गोआ गोन के सीक्वल फिल्म को फाइनल कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर।
सैफ अली खान की फिल्म 'गो गोआ गोन' को भले ही ब़ॉक्स ऑफिस सफलता नहीं पाई थी। लेकिन दर्शकों के एक खास वर्ग ने फिल्म को काफी पसंद किया था। लिहाजा उसी का कमाल है कि निर्देशक दिनेश विजन इस फिल्म के सीक्वल के साथ फिर आने वाले हैं।
सलमान, शाहरूख से लेकर.. सभी सुपरस्टार्स को इस एक्टर ने धो डाला!
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिनेश ने कंफर्म किया है कि वे गो गोओ गोन पार्ट 2 लाने वाले हैं। उन्होंने कहा, मैं कोशिश करूंगा कि फिल्म की ओरिजनल कास्ट ही सीक्वल में भी हो। सैफ अली खान तो लगभग फाइनल ही हैं।

उन्होंने कहा, मैं और सैफ इस बारे में बात कर रहा था। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। यह फिल्म Illuminati Films बैनर तले तैयार होगी। पहली फिल्म के डॉयलोग्स की काफी तारीफ की गई थी.. लिहाजा, हम इस फिल्म में डॉयलोग्स पर काफी ध्यान देने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











