सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद बढ़ाई गई घर की सिक्योरिटी, सुरक्षा के लिए उठाने पड़े ये कदम

Saif Ali khan house security: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हुए हमले से सभी हैरान हैं। अभी तक बताया जा रहा था कि सैफ अली खान पर हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया था वह गलत शख्स है।
सैफ अली खान का केस हुआ पेचीदा
उस शख्स के फिंगरप्रिंट मैच नहीं हो रहे हैं साथ ही में आरोपी के पिता ने भी पहचानने से मना कर दिया। उनका कहना है कि सीसीटीवी में दिखाया जाने वाला शख्स उनका बेटा नहीं है। इतना ही नहीं बीमा कंपनी पर भी कई सवाल उठ रहे है। बता दें कि सैफ अली खान 4 दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती थे जिसका पूरा बिल 36 लाख रुपये का आया है। बिल देखने के बाद अस्पताल के बिल पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। इसके बाद से सैफ अली खान का केस और भी पेचीदा होता जा रहा है।
बढ़ाई जा रही है सैफ अली खान के घर की सिक्योरिटी
बता दें कि इस हादसे के बाद सैफ अली खान की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाई गई है। बॉलीवुड एक्टर रोनित रॉय की सिक्योरिटी एजेंसी ने सैफ अली खान की सुरक्षा का जिम्मा लिया है। तमाम सिक्योरिटी गार्ड के साथ ही अब सैफ अली खान के घर को भी सुरक्षित किया जा रहा है। जी हां, हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सैफ अली खान के घर की बालकनी पर फेंसिंग तार लगाए जा रहे हैं। पूरी बालकनी को तारों से सुरक्षित किया गया है। जिससे की कोई भी शख्स घर में ना घुस सके। इसके अलावा बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे और बढ़ाए जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications