सैफ के घूंसे की धमक से गूंजेगा कोर्ट!
आपको बता दें कि सैफ अली खान की हाथापाई बुधवार को होटल ताज में एक एनआरआई व्यावसायी इकबाल शर्मा के साथ हुई थी। सैफ के एक घूसे से इकबाल की नाक टूट गई। व्यावसायी की शिकायत पर पुलिस ने सैफ को गिरफ्तार भी कर लिया लेकिन बाद में उन्हे निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। सैफ इकबाल से अब तक सुलह करने में ना कामयाब रहे।
इस एनआरआई का साफ कहना है कि अगर माफी मांगनी ही थी तो उस वक्त क्यों नहीं। अब तो जो भी होगा सिधे कोर्ट में देखा जाएगा। दरअसल सैफ और करीना कपूर अपने कुछ दोस्तों के साथ होटल ताज में ही थे। जहां पर ये काफी शोर शराबा कर रहे था।
यहां पर इकबाल शर्मा भी अपने परिवार के साथ आये थे। इकबाल ने उन्हें शांत रहने को कहा तब सैफ ने उन्हें लाइब्रेरी जाने की सलाह दे डाली। इससे बात का बतंग ड़ बन गया और मामला हाथापाई पर उतर आया। कोई दोनों को रोकता इससे पहले सैफ का एक घूसा धमाका कर चुका था।


Click it and Unblock the Notifications