मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जारी हुआ जमानती वारंट, नहीं हुईं कोर्ट में पेश, जानें क्या है पूरा मामला

Malaika arora

Malaika arora bailable warrant issued by court: सैफ अली खान इन दिनों जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं, लेकिन साल 2012 में भी वह एक झगड़े की वजह से चर्चाओं में आए थे। दरअसल 2012 में एक एनआरआई बिजनेसमैन ने एक्टर पर कथित रूप से मारपीट का आरोप लगाया था। जब यह झगड़ा हुआ तब सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर, अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा भी मौजूद थीं।

मलाइका के खिलाफ जारी हुआ जमानती वारंट

इस केस की जांच के दौरान सैफ अली खान की गवाह करीना कपूर की दोस्त अमृता अरोड़ा बनी थीं। इस केस में गवाह के तौर पर पेश होने के लिए मलाइका अरोड़ा को भी जाना था, लेकिन वह कोर्ट में पेश हुई हुई थीं। जिस वजह से मलाइका अरोड़ा के खिलाफ एक बार फिर जमानती वारंट जारी हुआ है। बता दें कि मलाइका को 15 फरवरी को पेश होना था, लेकिन उनके ना हाजिर होने पर उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी हुआ था। इसके बाद एक बार फिर मलाइका के खिलाफ जमानती वारंट जारी हुआ है।


अमृता अरोड़ा ने दर्ज करवाय बयान

इंडिया टुडे के मुताबिक- अमृता अरोड़ा ने इस मामले को लेकर अपना बयान दिया। अमृता अरोड़ा का कहना है कि उस दिन हम लोग होटल में क्वालिटी टाइम बिताने के लिए गए थे, लेकिन वहां एक बिजनेसमैन आया और बुरी तरह से चिल्लाना शुरू कर दिया था। जिसके बाद बहस हुई, लेकिन सैफ ने उनसे माफी मांगी, इसके बाद जैसे ही सैफ अली खान बाथरूम गए वह बिजनेसमैन वहां भी आ गया। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया दोनों के चिल्लाने की आवाजें बाहर तक आ रही थीं। वह बिजनेसमैन फिर भी शांत नहीं बैठा। उसके बाद वह सैफ अली खान के रूम में उनपर हमला करने के इरादे से पहुंचा। उस समय मामला काफी बढ़ गया था जैसे-तैसे इस मामले को शांत किया गया था।

मामले को लेकर पुलिस का क्या है कहना

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि सैफ अली खान ने इकबाल मीर की नाक पर मुक्का मारा जिस वजह से उनकी नाक टूट गई थी। वहीं इकबाल ने यह भी आरोप लगाया था कि सैफ अली खान और उनके दोस्तों ने मिलकर उनके ससुर पर भी हमला किया था। जिसके बाद बात कफी आगे बढ़ गई और सैफ अली खान और बारी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन बाद में जमानत पर उन्हें छोड़ा गया था। वहीं इस मुद्दे को लेकर सैफ अली खान का कहना है कि उनके साथ गईं महिलाओं को साथ बदतमीजी हुई थी। जिस वजह से उन्हें गुस्सा आया था और बात काफी आगे बढ़ गई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X