मां कहती है कम खाओ और ज्यादा एक्सरसाइज करो: सैफ
छोटे नवाब सैफ अली खान को अपने पर लिखे जाने वाले गॉसिप पर तो नहीं, मगर परिवार पर लिखे जाने वाले गॉसिप पर गुस्सा आता है। यह खुलासा उन्होंने शुक्रवार को भोपाल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान किया। प्रकाश झा निर्देशित फिल्म 'आरक्षण' की शूटिंग के सिलसिले में भोपाल आए सैफ ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा, "यह तो मेरा शहर है।" उन्होंने भोपाल की जमकर तारीफ की।
गॉसिप का जिक्र आते ही सैफ का मिजाज बदल गया। उन्होंने कहा कि उन्हें कई गॉसिप अच्छे नहीं लगते। जब बार-बार उन्हें कुरेदा गया कि हे कौन-से गॉसिप हैं जो उन्हें परेशान करते हैं तो उन्होंने कहा कि जब उनके परिवार को लेकर बकवास लिखा जाता है तो उन्हें गुस्सा आता है। सैफ ने कहा, "मेरे बारे में लिखा जाए तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब बुरा लिखा जाता है तो हर किसी को बुरा लगेगा ही।"
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह अपनी इच्छा के अनुरूप फिल्मों का चयन करते हैं। अपनी मां (शर्मिला टैगोर) का जिक्र करते हुए सैफ ने कहा, "वह भी कलाकार हैं, मगर मेरे काम में वह दखल नहीं देती हैं। इतना जरूर कहती हैं कि कम खाया करो और ज्यादा एक्सरसाइज करो।"


Click it and Unblock the Notifications











