करीना से इश्क के लिए सैफ के पास वक्त नहीं
लगभग साढ़े पांच साल तक लिव इन रिलेशन में रहने के बाद मियां-बीवी बने सैफ-करीना के बारे में एक खबर आ रही है कि मियां सैफ के पास अपनी नई नवेली बेगम करीना के लिए वक्त नहीं है। आप सोच रहे होंगे कि अरे यह क्या हो गया, शादी होते ही सारा प्यार खत्म तो ऐसा नहीं है।
दरअसल इन दिनों सैफ अली खान अपनी आने वाली फिल्म रेस 2 के खासा व्यस्त है। फिल्म जनवरी में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग लगभग खत्म हो गयी है बस डबिंग बाकी है, उसके बाद फिल्म का प्रमोशन शुरू होगा जिसके कारण दिसंबर तक सैफ मियां काफी व्यस्त हैं इसलिए वो अपनी बेगम करीना को हनीमून पर अभी नहीं ले जा रहे हैं।
लेकिन उनका कहना है कि वो जनवरी में जरूर एक लंबे हनीमून पर जायेंगे। करीना मुझे समझती है इसलिए वो इस बारे में मुझसे शिकायत नहीं करती है। हो सकता है कि करीना कपूर को सैफ हनीमून के लिए स्विटजरलैंड ले जायें क्योंकि यह जगह करीना को काफी पसंद है।
खैर कोई बात नहीं हम समझ सकते हैं कि सैफ-करीना को हनीमून की जल्दी क्यों नहीं है क्योंकि शादी से पहले ही करीना कह चुकी हैं कि अगर शादी के बाद वो हनीमून पर जाती हैं तो यह सैफ के साथ उनका 250वां हनीमून होगा क्योंकि पिछले साढ़े पांच साल से वो सैफ के साथ लिव इन रिलेशन में हैं। वो मुंबई से बाहर साथ में कहीं जाते थे तो मिस्टर एंड मिसेज खान के ही नाम से रूम बुक कराते थे। इसलिए दोनों ही हनीमून के लिए जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं।

Click it and Unblock the Notifications
