..................... Saif Ali Khan grilled over Land Cruiser car import, खबरों की सुर्खियों में लगातार बने हुए हैं सैफ अली खान - Hindi Filmibeat

अब गैरकानूनी कार को लेकर फंस गए छोटे नवाब सैफ

सैफ अली खान को खबरों की सुर्खियों में बने रहने की आदत हो गई है। कभी मीडिया वाले उन्हें खबरों की सुर्खियों में ले आते हैं तो कभी नो खुद को खबरों की सुर्खियों में ले आते हैं। पिछले काफी समय से तो सैफ और करीना की शादी खबरों की सुर्खियां बनाती रही और अब सैफ गैरकानूनी तौर पर एक कार इंपोर्ट कराने को लेकर फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं।

खबर है कि सैफ ने 2004 में एक लैंड क्रूजर कार इंपोर्ट की थी और हवाला के जरिये इसकी कीमत यानी कि 35 लाख रुपये अदा की गई थी। बताया गया कि ये कार केरला निवासी कोलंगरा मानुन्नी मोहम्मद द्वारा दुबई से इंपोर्ट की गई थी चूंकी वो एक बहुत ही साधारण बैकग्राउंड से है तो वो खुद तो इतने पैसे दे नही सकता। कहा जा रहा है कि इस कार के लिए 35 लाख रुपये सैफ अली खान द्वारा दिये गये थे वो भी नकद।

ट्रांसफर रेसीडेंस नियम के अनुसार कोई भी भारतीय अपने व्यक्तिगत प्रयोग के लिए कोई सम्पत्ति बिना किसी कस्टम ड्यूटी के खरीद सकता है अगर वो विदेश में दो साल तक रहा हो। ये कार इस वक्त सैफ अली खान के नाम पर है और इसलिए उनसे पूछताछ की जा रही है।

तो इस बार तो सैफ वाकई मुसीबत में लग रहे हैं उनकी शादी की तारीख को लेकर पहले ही इतनी मुश्किलें आ रही थीं और अभी तक उनकी शादी की असली तारीख किसी को नहीं पता है अब इस नयी खबर से कहीं ये शादी और भी मिस्ट्री ना बन जाए। उम्मीद है कि जल्द ही इस मुसीबत से सैफ बाहर निकलेंगे और बेबो संग सात फेरों में बंधेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X