..................... सैफ अली खान को रानी मुखर्जी ने दी थी करीना से डील करने की सलाह | saif ali khan got best relationship advice from rani Mukerji - Hindi Filmibeat

रानी मुखर्जी ने दी सलाह और इस हीरो को डेट करने लगे थे सैफ अली खान

सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी बॉलीवुड की सबसे सफल शादियों में से एक है। हाल ही में सैफ अली खान, करीना कपूर के शो पर मेहमान बनकर पहुंचे और वैलेंटाइन्स डे के मौके पर दोनों ने खूब राज़ खोले।

सैफ अली खान ने बताया कि उन्हें रानी मुखर्जी ने रिलेशनशिप के बारे में सबसे अच्छी सलाह दी थी। सैफ अली खान ने बताया कि रानी मुखर्जी ने उन्हें सलाह दी थी कि सामने वाले को एक हीरो ही समझो। ऐसा समझो कि एक घर में दो हीरो रह रहे हैं।

saif-ali-khan-got-best-relationship-advice-from-rani-mukerji

बस फिर क्या यही बात दिमाग में गांठ बांधने के बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर को डेट करना शुरू किया था। रानी ने सैफ को समझाया था कि अपने दिमाग से ये निकाल दो कि आप एक महिला के साथ ज़िंदगी बिताने वाले हैं। बस ये सोचना कि एक और इंसान जो आपके जितना ही काम करता है, आपके जितना ही समझ रखता है, आपके साथ पूरी ज़िंदगी बिताने वाला है।

गौरतलब है कि सैफ अली खान और रानी मुखर्जी ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया है वहीं करीना कपूर और रानी मुखर्जी भी एक साथ यशराज फिल्म्स की मुझसे दोस्ती करोगे में दिखाई दी थीं।

यहां देखिए सैफ अली खान और करीना कपूर की प्यारी सी लव स्टोरी -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X