लंदन का सूट पहनकर सैफ आएंगे करीना को ब्याहने!

खबर ये है कि सैफ अली खान लंदन जा रहे हैं और बताया जा रहा है कि सैफ लंदन सूट खरीदने के लिए जा रहे हैं। यानी की करीना और सैफ की शादी की शॉपिंग शुरु हो चुकी है। करीना क्या पहनेंगी ये तो आपको पता चल ही गया है। मनीष मल्होत्रा ने करीना के लिए एक लाल रंग की खूबसूरत साड़ी डिजाइन की है जिसे करीना अपनी शादी के रिसेप्शन में पहनेंगी जो की दिल्ली में होगा। शादी की ड्रेस की तैयारियां फिल्हाल चल रही हैं।
दूसरी तरफ करीना के हबी सैफ करीना के जन्मदिन से पहले कुछ दिनों के लिए लंदन जा रहे हैं और वहां सूट खरीदेंगे हौ सकता है कि ये सूट शादी के लिए खरीदा जा रहा हो या फिर शादी के बाकी के फंक्शनों के लिए। फिल्हाल ये तो सैफ ही बता सकते हैं कि वो लंदन क्या क्या खरीदने जा रहे हैं। सैफ लंदन से 20 सितंबर को वापस आएंगे जिसके दूसरे ही दिन करीना का जन्मदिन है। अब ये भी हो सकता है कि सैफ करीना को उनके जन्मदिन पर कोई सरप्राइज गिफ्ट देना चाहते हों इसलिए वो लंदन जा रहे हैं।
खैर जो भी हो अब ये राज खुल गया है कि सैफ और करीना गुपचुप अपनी शादी की शॉपिंग कर रहे हैं। और सैफ लंदन का सूट अपनी शादी के किसी ना किसी फंक्शन में तो पहनेंगे। बाकी अभी तो और राज खुलने बाकी हैं। तो इंतजार कीजिए सैफ करीना की शादी से जुड़ी अगली खबर का।


Click it and Unblock the Notifications