..................... करीना की डिलीवरी से पहले सैफ अली खान ने ली पैटरनिटी लीव | Saif Ali Khan goes on a paternity leave before Kareena Kapoor's delivery date - Hindi Filmibeat

करीना कपूर खान की डिलीवरी से पहले सैफ अली खान ने ले ली Paternity Leave

करीना कपूर खान और सैफ अली खान, फरवरी के तीसरे हफ्ते में नए मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। उनके घर बेटा आएगा या बेटी, इसका तो फिलहाल इंतज़ार करना होगा लेकिन सैफ अली खान ने अभी से बेबो की मदद के लिए छुट्टी डाल दी है। सैफ ने अपना सारा काम निपटा लिया है और फिलहाल वो केवल करीना के साथ आने वाले मेहमान का इंतज़ार कर रहे हैं।

अपनी Paternity Leave के बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा, जब घर में इतना छोटा बच्चा हो तो काम करने का मन किसे करेगा। अगर आप अपने बच्चों को बड़ा होता नहीं देख रहे हैं तो आप गलती कर रहे हैं।

saif-ali-khan-goes-on-a-paternity-leave-before-kareena-kapoor-s-delivery-date

सैफ ने आगे कहा कि मेरे पास ये सुविधा है, मैं इस मामले में लकी हूं कि मुझे 9 - 5 की नौकरी नहीं करनी है। मैं एक एक्टर हैं और मैं अपने आप को छुट्टी देने के लिए अच्छी जगह पर हूं। बहुत लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं।

करीना और सैफ ने इस बार कोई नाम तय ही नहीं किया है। करीना का कहना है कि जब बेबी आएगा तो हम भी एक अच्छा सा नाम उसी समय सोचेंगे। ये हमारे लिए भी सरप्राइज़ होगा।

अनुष्का के बेबी का था इंतज़ार

अनुष्का के बेबी का था इंतज़ार

अपनी सास शर्मिला टैगोर के साथ एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने माना कि मीडिया का अटेंशन थोड़े थोड़े समय पर बदलता है। पहले आराध्या थी, फिर अबराम और अब तैमूर। दोनों मना रही थीं कि जल्दी ही विराट और अनुष्का के बच्चे हों जिससे मीडिया का ध्यान तैमूर से हट जाए।

वामिका भी आ चुकी हैं

वामिका भी आ चुकी हैं

अब जब विराट और अनुष्का की बेटी वामिका आ चुकी हैं तो करीना एक बार फिर तैमूर के छोटे भाई - बहन के स्वागत की तैयारी करने में जुट गई हैं। ऐसे में मीडिया का अटेंशन वामिका पर जाना शुरू ही होगा कि तैमूर के छोटे भाई या बहन की एंट्री हो जाएगी!

सैफ हैं Strict, करीना हैं शांत

सैफ हैं Strict, करीना हैं शांत

करीना कपूर का कहना है कि सैफ ऐसा मानते हैं कि करीना कपूर तैमूर की हर बात मानकर उन्हें बिगाड़ रही हैं। करीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि सैफ मानते हैं कि वो तैमूर को डिसिप्लिन में रखना नहीं जानती हैं। और हमेशा उन्हें बताते रहते हैं कि तैमूर के साथ कैसे पेश आया जाएं।

बड़े हो रहे हैं तैमूर

बड़े हो रहे हैं तैमूर

फैन्स को तैमूर बेहद पसंद हैं और उनकी प्यारी प्यारी हरकतें लोगों को काफी पसंद आती हैं। लेकिन अब ये सारी बातें तैमूर को बिगाड़ भी रही हैं। तैमूर भी अकसर ही मीडिया को कभी मुंह चिढ़ाते तो कभी कैमरों पर चीखते दिखाई दे जाते हैं।

ज़िद्दी हैं तैमूर

ज़िद्दी हैं तैमूर

एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया कि करीना तैमूर के साथ ज़्यादा सख्ती नहीं दिखाती हैं और इस बात का फायदा तैमूर उठाने लगे हैं। वो अकसर स्कूल ना जाने की ज़िंद करते हैं।

तैमूर को आता है गुस्सा

तैमूर को आता है गुस्सा

सैफ ने बताया कि तैमूर को अब किसी भी बात के लिए ना सुनना नहीं पसंद है क्योंकि उसकी हर डिमांड पूरी हो जाती है। हाल ही में मैंने उसे किसी चीज़ के लिए ना कहा और वो गुस्सा हो गया।

बच्चे ने कहां से सीखी ये बातें

बच्चे ने कहां से सीखी ये बातें

सैफ अली खान ने ये भी बताया कि तैमूर को अगर कोई ना कह दे तो वो कहता है कि तुम गंदे हो, मैं तुमसे प्यार नहीं करता हूं, मैं तुम्हार सर फोड़ दूंगा। मुझे समझ नहीं आता कि वो ये सारी चीज़ें सीख कहां से रहा है।

मीडिया से हैं परेशान

मीडिया से हैं परेशान

एक समय था जब तैमूर के आसपास इतनी मीडिया देखकर करीना डर गई थीं और सैफ से तैमूर को बड़ा होते ही बोर्डिंग स्कूल भेजने की बात कही थी। लेकिन फिर उन्हें समझ आया कि तैमूर को ये दुनिया ज़िंदगी भर देखनी है।
काम और बच्चों के बीच बैलेंस

काम और बच्चों के बीच बैलेंस

करीना ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो तैमूर, दोस्तों, काम और जिम के बीच बैलेंस करती है। करीना का कहना है कि जब भी उनका काम लंबा हो जाता है, वो दो तीन दिन की छुट्टी लेकर तैमूर के साथ वक्त बिताती हैं।
थोड़ी सी निजता क्या बुरी है?

थोड़ी सी निजता क्या बुरी है?

करीना का कहना है कि कभी कभी वो मीडिया से परेशान हो जाती है। तैमूर कब सो रहा है, कब उठ रहा है, क्या खा रहा है, क्या पहन रहा है के चक्कर में कभी कभी हद हो जाती है। मीडिया भूल जाती है कि वो बस एक तीन साल का बच्चा है। अब तो करीना को दूसरे बच्चे को भी कैमरे से दूर रखने की तैयारी करनी है। बस फैन्स को खुशखबरी का इंतज़ार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X