सभी को चौंका देंगे बुलेट राजा सैफ अली खान
मुंबई। सैफ अली खान को अब तक आप जिन-जिन किरदारों में देखते आये हैं, उनसे आपको इस बात का अंदाजा हो चुका होगा कि वो रोमांटिक फिल्मों के लिये बने हैं। लेकिन आने वाली फिल्म बुलेट राजा में सैफ सभी को चौंका देंगे। जी हां क्योंकि वो एक अलग किरदार में दिखाई देने वाले हैं।
फिल्म 'बुलेट राजा' के निर्माता राहुल मित्रा का ने सैफ की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि सैफ अली खान अपने किरदार के लिए अपना 100 फीसदी दे रहे हैं। राहुल ने कहा, "सैफ के रूप और उनके किरदार को लेकर कई बातें लिखी जा चुकी हैं लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि वह फिल्म को प्रामाणिकता प्रदान कर रहे हैं। सैफ 'बुलेट राजा' के लिए सौ फीसदी दे रहे हैं और वह अपने अभिनय का आनंद ले रहे हैं। वह अपने किरदार में पूरी तरह ढल गए हैं और वह अपने किरदार से खुश हैं।"
तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बन रही फिल्म के निर्माता ने कहा कि सैफ इसके साथ-साथ बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो पहली बार सोनाक्षी सिन्हा के सथ नजर आयेंगे।
सोनाक्षी का नाम आते ही सबसे बड़ी चर्चा यह शुरू हो गई है कि दबंग में सलमान और राउडी राठौर में अक्षय कुमार के साथ बेहतरीन केमेस्ट्री दिखाने वाली सोनाक्षी सैफ के साथ कैसी दिखेंगी। क्योंकि सोनाक्षी के आगे सैफ हाइट के मामले में मात खा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












