नवाबों के शहर लखनऊ में बाल-बाल बचे छोटे नवाब

Saif Ali Khan
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को कई बार शूटिंग के दौरान अपने चाहने वालों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अक्सर अभिनेत्रियां इस तरह के हादसों की शिकार होती हैं हालांकि एक्टर भी इस तरह की मुश्किलों में फंस जाया करते हैं। अब इस मुश्किल में फंसे हैं बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान वो भी नवाबों का शहर कहे जाने वाले लखनऊ शहर में।

खबर है कि सैफ अली खान जो कि शादी के बाद तिग्मांशू धूलिया की फिल्म 'बुलेट राजा' की शूटिंग कर रहे हैं, कल एक बड़ी मुसीबत में फंस गये। हुआ यूं कि सैफ अली खान फिल्म के एक सीन की शूटिंग के दौरान लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में सड़क पर गाड़ी चला रहे थे। उनके साथ पुलिस भी मौजूद थी ताकि कुछ भी अप्रिय घटना ना हो सके। सैफ को देखने के लिए धीरे धीरे हजरतगंज में फैन्स इकट्ठा होने लगे। लेकिन सैफ और तिग्मांशू ने इसपर कुछ ध्यान नहीं दिया।

फिर बीच में सैफ ने हाथ हिलाकर अपने फैन्स को हैलो बोला तो पूरी भीड़ बेकाबू हो गयी और बैरिकेट तोड़कर सैफ को पकड़ने को दौड़ पड़ी। यहां तक की सैफ के एक फैन ने सैफ का हाथ पकड़ने की भी कोशिश की। सैफ जो की अक्सर ऐसी वारदातों के दौरान काफी गुस्सा हो जाया करते थे इस बार काफी शांत नज़र आए। उसके बाद तिग्मांशु ने पास आकर जल्दी से सैफ को पास स्थित एक रेस्टोरेंट में ले जाकर बैठा दिया और पुलिस के वहां पर आने तक पूरी टीम उसी रेस्टोरेंट में बैठी रही।

सैफ के गुस्से को शांत करने के लिए उनकी नयी नवेली बेगम करीना भी कुछ समय बाद लखनऊ पहुंची और सैफ के साथ रहीं। तो मियां सैफ कहीं अपनी बेगम बुलाने के लिए तो आपने खुद को जान बूझकर इस मुश्किल में नहीं डाल लिया? खैर जो भी हो अब तो वो आपकी ऑफीशियल पत्नी हैं तो उन्हें तो कभी भी आप कहीं भी बुला सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X