सैफ अली खान ने शुरू की अजय देवगन की तानाजी के लिए ज़बरदस्त तैयारी
Recommended Video

अजय देवगन की फिल्म तानाजी के लिए सैफ अली खान ने अपने किरदार की तैयारी करना शुरू कर दिया है। फिल्म में सैफ अली खान उदयभान राठौड़ का किरदार निभा रहे हैं जो कि एक राजपूत जनरल थे। उदयभान राठौड़ सिंहगढ़ किले के रक्षक थे और उन्होंने ही तानाजी के साथ युद्ध लड़ा था।
फिल्म में ज़बरदस्त एक्शन सीक्वंस हैं जिनकी तैयारी के लिए सैफ अली खान को जर्मनी के स्टंटमैन ट्रेनिंग देंगे। वहीं सैफ अली खान फिल्म के लिए पहले ही तलवारबाज़ी की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इस किरदार के लिए सैफ अली खान पूरी मेहनत कर रहे हैं। तानाजी, काफी बड़ा प्रोजेक्ट है।

तानाजी की बहादुरी के किस्से मराठी लोक कथाओं में बहुत प्रचलित हैं लेकिन लोग उनकी कहानी अच्छे से नहीं जानते हैं। तानाजी, शिवाजी के सैनिकों के जनरल थे। कहानियों की मानें तो शिवाजी ने एक बार उन्हें मुग़लों से लड़ने के लिए बुलाया। उस वक्त तानाजी के बेटे की शादी थी, जिसे छोड़कर वो मराठाओं के राज्य बचाने मुग़लों से लड़ने के लिए निकल पड़े।
ये लड़ाई कोंधाना फोर्ट के लिए थी जिसे मुग़लों ने हड़प लिया था। तानाजी और उनके 300 सैनिकों ने जमकर जंग लड़ी लेकिन तानाजी शहीद हो गए।


Click it and Unblock the Notifications











