देहाती बनने के लिए जिम में पसीना बहा रहे हैं सैफ
साल 2013 की पहली हिट फिल्म देने वाले अभिनेता सैफ इन दिनों जिम में पसीना बहा रहे हैं क्योंकि वह तिंग्माशु धुलिया की फिल्म 'बुलेट राजा' के लिए फिजकली फिट होना चाहते हैं। सैफ का मानना है कि किरदार में फिट बैठने के लिए उन्हें अपने ऊपर काफी काम करना पड़ा था।
सुनने में आया है कि फिल्म के सभी एक्शन और अन्य दृश्यों को स्वयं सैफ ने ही किया है। फिल्म के लिए फिट होने के लिए स्पेशल व्यायाम सैफ इन दिनों कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इस फिल्म में सैफ एक गैंगस्टर के रोल में हैं। फिल्म 'बुलेट राजा' उत्तर प्रदेश में मौजूद माफिया की कहानी है जिसके कारण आपको फिल्म में काफी एक्शन सीन देखने को मिेलेंगे। सलेक्ट मीडिया और ब्रैंडस्मिथ मोशन पिक्चर्स की सह-प्रस्तुति 'बुलेट राजा' का निर्देशन तिग्मांशू धुलिया ने किया है।
इसमें जिमी शेरगिल, विद्युत जामवाल गुलशन ग्रोवर, राज बब्बर और चंकी पांडेय भी हैं। फिल्म 29 नवंबर को प्रदर्शित होगी। फिल्म में वह पहली बार सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम कर रहे हैं। बुलैट राजा के फर्स्ट लुक को देखने के बाद सभी फैन्स काफी खुश हुए थे क्योंकि उन्हें सैफ और सोनाक्षी दोनों के लुक्स काफी बेहतरीन नज़र आ रहे हैं।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











