हमले के पांच दिन बाद Saif Ali Khan को मिली अस्पताल से छु्ट्टी, बांद्रा वाला घर छोड़ कहीं और शिफ्ट हुए एक्टर

Saif Ali Khan Health Update: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन पर बांद्रा वाले उनके घर पर हमला हुआ था। हमले के पांच दिन बाद मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
Saif Ali Khan हुए डिस्चार्ज
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद 16 जनवरी को बड़ी सर्जरी करवाने वाले एक्टर करीना कपूर खान के साथ मंगलवार दोपहर को घर लौट आए। डॉक्टरों के अनुसार, सैफ को कथित तौर पर छह घाव लगे थे, जिनमें से दो काफी गहरे थे और एक एक्टर की रीढ़ की हड्डी के पास था, जिससे स्पाइनल फ्लुइड लीक हो गया था। लीलावती अस्पताल में सैफ का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उनकी पीठ से चाकू का 2.5 इंच का टूटा हुआ टुकड़ा भी सर्जरी करके निकाला और अब उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है।
16 जनवरी को हुआ था हमला
रविवार को सैफ के हमलावर को ठाणे के एक लेबर कैंप से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, हमलावर की पहचान मोहम्मद शहजाद के रूप में हुई है, जो 16 जनवरी की सुबह सैफ के घर में लूटपाट करने के इरादे से घुसा था, लेकिन जब एक्टर ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने सैफ पर हमला कर दिया, जिससे सैफ को छह चोटें आईं।
हमलावर है बांग्लादेशी नागरिक
पुलिस ने दावा किया कि शहजाद एक बांग्लादेशी नागरिक है, जो पिछले कुछ महीनों से अवैध रूप से मुंबई में रह रहा था। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि पुलिस ने पाया कि शहजाद बांग्लादेश का नेशनल लेवल का कुश्ती चैंपियन है।
सैफ और करीना अपने बच्चों के साथ अपने पुराने वाले घर में वापस चले गए हैं, वहीं पुलिस मंगलवार को क्राइम सीन को फिर से रचने के लिए आरोपियों को उस घर पर ले गई जहां हमला हुआ था।
करीना ने प्राइवेसी की रिक्वेस्ट की
इस बीच, करीना कपूर खान ने इस मुश्किल समय में परिवार के लिए प्राइवेसी की रिक्वेस्ट की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "यह हमारे परिवार के लिए एक चैलेंजिंग दिन रहा है और हम अभी भी उन घटनाओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं जो सामने आई हैं। जैसा कि हम इस कठिन समय से गुजर रहे हैं, मैं सम्मानपूर्वक और विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि मीडिया और पैपराजी निरंतर अटकलों और कवरेज से दूर रहें।"


Click it and Unblock the Notifications