सैफ अली खान ने दिया पुलिस को बयान, बताया घटना के दिन का सच, बोले- हम 11वीं मंजिल पर थे और...

saif ali khan

Saif ali khan gave statement to police: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर पिछले गुरुवार को हमला हुआ था। इस मामले की तहकीकात जारी है। बता दें कि पुलिस ने सैफ अली खान के आरोपी को कुछ दिनों पहले ही गिरफ्तार किया था। आरोपी को कोर्ट में ले जाने से पहले सैफ अली खान ने पुलिस को बयान दिया है।

सैफ अली खान ने दर्ज करवाया बयान
सैफ अली खान ने बीती शाम बांद्रा पुलिस को अपना बयान दिया है। सैफ अली खान ने अपने बयान में कहा है कि- जिस समय हमने चिल्लाने की आवाज सुनी उस समय हम मैं और करीना 11वें फ्लोर पर थे अपने बेडरूम में, लेकिन जैसे ही हमने नर्स एलियामा फिलिप के चिल्लाने की आवाज सुनी तब वह भागकर बेटे जेह के रूम में पहुंचे। वहां उन्होंने एक अज्ञान व्यक्ति को देखा। इस समय जहांगीर बुरी तरह से रो रहा था। सैफ ने कहा कि उन्होंने उस व्यक्ति को लगभग रोक ही लिया था, लेकिन उसने चाकू से वार करना शुरू कर दिया। बार-बार चाकू से वार करने की वजह से सैफ ने उस व्यक्ति पर अपना कंट्रोल खो दिया।

1 करोड़ रुपये की करी थी डिमांड
सैफ ने आगे कहा कि उन्होंने किसी तरह उस व्यक्ति को कंट्रोल में लिया और फिर बाकी वर्कर्स ने जेह को कमरे से बाहर निकाल लिया और कमरे को लॉक कर लिया, लेकिन हैरानी तो इस बात की हो रही है कि आखिर वह व्यक्ति घर में घुसा कैसे ? आरोपी ने नर्स पर भी हमला किया था। अस्पताल से लौटने के बाद नर्स ने हमें बताया कि वह व्यक्ति 1 करोड़ रुपये मांग रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X