भूत पुलिस से सैफ अली खान का फर्स्ट लुक रिलीज, बेगम करीना कपूर ने शेयर किया पोस्टर
सैफ अली खान, अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस फिल्म भूत पुलिस से सैफ अली खान का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर को भूत पुलिस की टीम के साथ साथ सैफ की पत्नी करीना कपूर खान ने भी एक्टर का लुक जारी किया।
सैफ अली खान के लुक की बात करें तो वह काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। वह हाथ में स्केप्चर पकड़े दिख रहे हैं।उनका रोल और अंदाज दोनों ही काफी दिलचस्प लग रहा है। करीना ने इस लुक को शेयर करते हुए लिखा, "पैरानॉर्मल से न डरें और विभूति के साथ सेफ महसूस करें।'

सैफ अली खान विभूति के रोल में दिखेंगे। इस फर्स्ट लुक के साथ साथ उनके किरदार की डिटेल भी सामने आई हैं। सैफ अली खान की भूत पुलिस फिल्म को रमेश तौरानी और अक्षय पुरी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म टीम ने पिछले साल नवंबर में फिल्म की शूटिंग पूरी की थी।
भूत पुलिस को पवन कृपलानी ने डायरेक्टर किया है। इसे ओटीटी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म से अब दूसरे स्टार्स का लुक देखने के लिए फैंस बेताब हैं। जल्द ही दूसरे सितारों को भी लुक सामने आएगा।
सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह भूत पुलिस के अलावा आदिपुरुष में भी नजर आए थे। आदिपुरुष में वह रावण के किरदार में दिखेंगे। इससे पहले ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज तांडव से सैफ ने खूब तारीफ बटौरी थीं।


Click it and Unblock the Notifications











