सलमान और अक्षय कुमार की नकल कर रहे ये एक्टर, 2019 किया बुक, एक और Flop?
इन दिनों बॉलीवुड में सीक्वल का दौर चल रहा है। सलमान से लेकर अक्षय तक इंडस्ट्री के सभी बड़े एक्टर इस ट्रेंड में शामिल होते नजर आ रहे हैं। वहीं अब इस लिस्ट में एक और एक्टर का नाम शामिल हो गया है। ये एक्टर और कोई नहीं बल्कि सैफ अली खान हैं। जी हां! सैफ अली खान अपनी ही एक फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। ये 2013 में आई उनकी फिल्म गो गोआ गोन सीक्वल है। सैफ अली खान की फिल्म 'गो गोआ गोन' को भले ही ब़ॉक्स ऑफिस सफलता नहीं पाई थी। लेकिन दर्शकों के एक खास वर्ग ने फिल्म को काफी पसंद किया था।
[अजय देवगन की वजह से सिंगल हैं 46 साल की एक्ट्रेस, चौंकाने वाला खुलासा]
दर्शकों से मिले प्यार का ही नतीजा है कि हिट न होने पर भी निर्देशक दिनेश विजन इस फिल्म के सीक्वल के साथ फिर आने वाले हैं। बता दें, इस सीक्वल फिल्म पर निर्माता दिनेश विजन ने कहा था कि, मैं कोशिश करूंगा कि फिल्म की ओरिजनल कास्ट ही सीक्वल में भी हो। सैफ अली खान तो लगभग फाइनल ही हैं। पहली फिल्म के डॉयलोग्स की काफी तारीफ की गई थी.. लिहाजा, हम इस फिल्म में डॉयलॉग्स पर काफी ध्यान देने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 2019 की जनवरी में शुरू कर दी जाएगी।

बता दें कि हाल ही में सलमान खान रेस की सीक्वल फिल्म रेस 3 में नजर आए थे लेकिन इस सीक्वल को लोगों ने एक्सेप्ट नहीं किया था। वहीं रेस फ्रेंचाइजी की बाकी फिल्में तो सुपरहिट थीं लेकिन गो गोआ गोन तो पहले भी फ्लॉप थी। ऐसे में सवाल है कि क्या सैफ अली खान के खाते में एक ओर फ्लॉप आने वाली है। बहरहाल आगे जानें बॉलीवुड की मच अवेटेड सीक्वल फिल्मों की पूरी लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications











