Sacred Games : चिंता में है सैफ अली खान, डर है कहीं लोग शो देखना ना बंद कर दें

By Salman

सैफ अली खान की इस वेब सीरीज Sacred Games को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है और लोगों को ये सीरीज इतनी ज्यादा पसंद आ रही है कि लगातार इसको देखने वालों की संख्या बढती जा रही है। सैफ अली खान ने इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर का रोल किया है जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। उनका अभिनय लोगों के द्वारा सराहा जा रहा है। बता दें कि इस सीरीज को लेकर सैफ अली खान को काफी ज्यादा चिंता हो रही है।

उनका कहना है कि कहीं ऐसा नो हो जाए कि लोग इस सीरीज को स्किप कर दें और देखना बंद कर दें। इसका कारण ये है कि उनके निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने कहा था कि ये कुछ अलग तरह के दर्शकों का शो है और आपको थोड़ा उसी हिसाब से करना चाहिए।

saif ali khan, nawazuddin siddiqui, सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी

मुझे ऐसा लगा कि कहीं ऐसा ना हो कि लोग हमसे संतुष्ठ ना हो और ये एपिसोड छोड़ना शुरु कर दें। फिलहाल सैफ बताते है कि काफी अच्छी तरह से शो चल रहा है और लोगों का काफी अच्छा रिसपॉस भी मिल रहा है।

सैफ बताते है कि इसका कंटेट इस तरह का है जो आपको बिल्कुल सच्चाई से जोड़ कर रखता है और हमारी टीम जानती है कि हम लोग आखिर क्या कर रहे है।

बता दें कि इस शो को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और शो काफी मुसीबतों में भी घिरा हुआ है। हाल ही में शो में नवाजुद्दीन जो गणेस गायतोंडे का किरदार निभा रहे है राजीव गांधी को बुरा भला कहने पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई थी।

इसके अलावा भी इस शो की भाषा को लेकर लोगों में थोड़ा गुस्सा देखने को मिल रहा है। बता दें इस शो में सैफ अली खान ने एक पुलिस ऑफिसर सरताज सिंह का रोल किया है और ये शो सैक्रेड गेम्स एक नावेल की सच्ची कहानी पर आधारित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X