सैफ अली खान, फातिमा सना शेख की 'भूत पुलिस'- 3D में बनेगी ये हॉरर कॉमेडी फ्रैंचाइजी
सैफ अली खान, फातिमा सना शेख और अली फजल स्टारर फिल्म भूत पुलिस की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। पवन कृपलानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग अगस्त 2019 में शुरु होगी। खास बात है कि यह बॉलीवुड की पहली कॉमेडी- हॉरर फिल्म होगी, जो 3डी फॉर्मेट पर बन रही है। फिल्म को फॉक्स स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहे हैं।
पिछले साल रिलीज सैफ अली खान की बाजार बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। और ऐसा ही हाल फातिमा की पिछली रिलीज 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का रहा। लिहाजा, दोनों सितारों के लिए यह फिल्म काफी खास है। वहीं, फ्रैंचाइजी होने की वजह से निर्माताओं पर जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

फिलहाल फिल्म के रिलीज डेट की कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि यह 2020 की शुरुआत में रिलीज हो जाएगी। फिल्म 'स्त्री' के बाद बॉलीवुड में हॉरर कॉमेडी जोनर की फिल्में काफी पॉपुलर हो रही हैं। कई निर्माता इस जोनर में हाथ आज़मा रहे हैं। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों के सामने क्या नया परोसा जाता है।
भूत पुलिस को लेकर फातिमा काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, मुझे फोबिया काफी बेहतरीन फिल्म लगी थी। लिहाजा, मैं इस निर्देशक के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। मैं किसी फिल्म को इसीलिए साइन नहीं करती कि यह जोनर अभी ताजा है। पर्सनली मुझे जो स्क्रिप्ट एक्साइट करता है, मैं वो करती हूं। और सैफ अली खान के साथ कौन काम करना नहीं चाहेगा।


Click it and Unblock the Notifications