कॉकटेल के फैंस को हैप्पी एंडिंग का इंतजार

सैफ अली खान की साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म कॉकेटल को दर्शकों ने बहुत सराहा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन रिस्पॉंस मिला। कॉकटेल जैसी ही फिल्म दोबारा देखने के लिए दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में रिलीज हुई हमशक्ल्स ने दर्शकों को काफी निराश किया और उसके बाद सैफ अली खान ने सोच लिया कि अबसे वो ऐसी फिल्में बनाएंगे और करेंगे जिनपर उन्हें खुद यकीन हो।

इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही हैप्पी एंडिंग से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। क्योंकि पहली बात तो फिल्म की कहानी में रिश्तों और एहसासों को काफी खूबसूरती से दिखाया गया है। फिल्म के गानों व ट्रेलर को देखकर इतना तो दर्शकों को समझ आ गया है कि फिल्म युवाओं के दिलों को छूने वाली है। प्यार के अलग अलग एहसासों का ताना बाना सा बुना नज़र आ रहा है।

फिल्म को लेकर दर्शकों ने अपनी राय जाहिर की जिसके अनुसार दर्शकों को उम्मीद है कि हैप्पी एंडिंग भी कॉकटेल की ही तरह काफी रिफ्रेशिंग होगी। तो आइये जानते हैं हैप्पी एंडिंग को लेकर दर्शकों की राय

दिल्ली की निगार का कहना है- एक बार फिर से सैफ अली खान को इतने कूल और बेहतरीन किरदार युडी में देखकर बहुत खुशी हो रही है। हैप्पी एंडिंग इस साल की सबसे मजेदार फिल्म होगी।

लखनऊ से सोना का कहना है- हैप्पी एंडिंग लोगों को हंसाने वाली है ये तो कंफर्म है। फिल्म के डायलॉग्स इतने मजेदार हैं कि बस सुनते ही हंसी आ जाती है। डायलॉग्स ऐसे हैं तो फिल्म कैसी होगी।

सोनम का कहना है- हैप्पी एंडिंग के गाने बहुत खूबसूरत हैं। खासतौर पर फिल्म में सैफ अली खान औऱ इलियाना की जो कैमिस्ट्री दिखाई गयी है वो तो बेहतरीन है। फिल्म जैसी भी हो पर थियेटर में गाने देखना तो बनता है।

रोहन का कहना है- करीना कपूर खान, गोविंदा, प्रीती जिंटा जैसे लोग अगर फिल्म में हों तो फिल्म तो हिट होनी ही है। भले ही कुछ पलों के लिए ही सही लेकिन इन सितारों को परदे पर देखने लोग जरुर थियेटर तक आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X