ऑटोबायोग्राफी लिखने से डर गए सैफ अली खान, बोला- सच्चाई आने के बाद गाली के लिए तैयार नहीं

काफी पहले ये खबर सामने आयी कि सैफ अली खान जल्द अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि वह कब इसे पूरा कर रिलीज करेंगे इससे जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। सैफ अली खान अपने करियर और निजी जिंदगी की सारी सच्चाई इस ऑटोबायोग्राफी में जाहिर करेंगे। ऐसे में साफ है कि कई लोगों के रिश्तों की सच्चाई भी इस किताब में जाहिर होगी। ऐसे में सैफ अली खान इस वक्त इस परेशानी में हैं कि उन्हें किताब लिखनी चाहिए या नहीं।

ये भी कहा जा रहा है कि सैफ ने ऑटोबायोग्राफी लिखने का अपना प्लान बदल दिया है। सैफ को इस बात का डर है कि किताब के रिलीज होने के बाद उन्हें नकारात्म प्रतिक्रिया मिलेगी। एक पॅाडकास्ट में सैफ अली खान बातचीत में कहा है कि मुझे सच में अभी नहीं पता है। अगर मैं लोगों की गाली- गलौज के लिए तैयार हूं या नहीं?

Saif Ali Khan

किताब लिखने के समय काफी काम करना पड़ता है। इसके बाद आपको सच्चाई भी बतानी पड़ती है। जो कई लोगों को परेशान कर सकती है। सैफ ने बातचीत में ये भी बोला है कि देश में कई लोग हैं जो कि सिर्फ निगेटिव सोचते हैं। देश का तबका ऐसा है जो कि केवल नफरत फैलाता है।

सैफ ने इस पर जोर दिया है कि वह ऐसे लोगों के साथ अपनी जिंदगी का कोई भी पल शेयर करना नहीं चाहते हैं। गौरतलब है कि सैफ इन दिनों अपनी निजी और काम की जिंदगी में काफी बिजी हैं। एक तरफ वह तैमूर के साथ अपना समय बिता रहे हैं तो जल्द वह पिता भी बनने वाले हैं। इसके साथ सैफ अली खान ने भूत पुलिस की शूटिंग भी शुरू कर दी है। प्रभास के साथ आदिपुरुष में भी रावण की भूमिका निभाने वाले हैं। कुल मिलाकर सैफ अली खान के लिए आने वाला साल काफी दिलचस्प होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X