सैफ पड़े बीमार
सैफ आजकल पेट के इन्फेक्शन से परेशान हैं। पहले उन्हे लगा कि उन्हे मलेरिया हो गया है। पर बाद में जांच में पता चला कि उनके पेट में इन्फेक्शन है।
कुर्बान फिल्म के प्रमोशन में लगे सैफ और करीना ,इस समय दुबई और लंदन के टूर पर हैं। सैफ बाहर खाने के शौकीन हैं। दुबई में रहते हुए उन्होने खूब सी फूड खाया और वापस आकर बीमार पड़ गए।
पिछले साल सैफ आंत के इन्फेक्शन की चपेट में आ गए थे। सैफ को कुछ दिन तक लीलावती अस्पताल में भी भर्ती रहना पड़ा था। उनके इस इन्फेक्शन का कारण भेल पूरी थी। उन्होने बाहर भेलपूरी खा ली थी।
कुर्बान के प्रमोशन के लिए साथ गयी उनकी गर्लफ्रेंड करीना इस मामले में काफी सतर्क हैं। हर दिन १६ घंटे काम करने और बाहर खाने के बाद भी करीना स्वस्थ हैं।
करीना का सैफ की बीमारी के बाबत कहना है 'सैफ को बुखार काफी तेज था और हम परेशान हो गये थे क्योंकि पीलिया और मलेरिया दोनों के ही सिम्पटम्स लग रहे थे। कुर्बान की वजह से आजकल हम काफी दिन से बाहर हैं। सैफ को थोड़ा आराम करना होगा। मैं उसके बीमार होने से परेशान थी क्योंकि मैं काम की वजह से पूरा दिन उसके पास नहीं रह सकती। थ्री ईडियट्स और कुर्बान की वजह से मेरा शेड्यूल काफी व्यस्त है। '


Click it and Unblock the Notifications