सैफ ने कहा सोहा, अम्मी, करीना को कलाकारों की तरह नहीं परिवार की तरह देखता हूं!

फिल्म इंडस्ट्री के छोट नवाब यानी सैफ अली खान का कहना है कि वो सोहा अली खान, करीना कपूर और शर्मिला टैगोर को एक्टर्स की तरह नहीं देखते बल्कि उन्हें परिवार की तरह देखते हैं। सैफ ने कहा किसी फिल्म में सैफ, करीना, शर्मिला टैगोर और सोहा का होना किसी सपने जैसा है। उन्होने कहा कि अगर वो इन्हें लेकर फिल्म बनाएंगे तो वो एक फैमिली फिल्म हो जाएगी और वो खुद उसे प्रोड्यूस करेंगे। उन्हें किसी को पैसा भी नहीं देना पड़ेगा। लेकिन ये एक सपने जैसा है। सैफ अली खान ने ये भी कहा कि उन्हें अपने काम से इतना वक्त नहीं मिलता कि वो अपने बच्चों के साथ बिता सकें। लेकिन जब भी मौका मिलता है थोड़ा वक्त वो जरुर अपने बच्चों के लिए निकालने की कोशिश करते हैं।

सैफ अली खान आजकल अपनी फिल्म बुलैट राजा के प्रमोश में व्यस्त हैं। सैफ हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भी मौजूद रहे। हालांकि कार्यक्रम में देर से पहुंचने के लिए मीडिया ने सैफ से माफी मांगने को कहा और सैफ ने मना करेत हुए कहा कि वो इसके जिम्मेदार नहीं हैं। वो दो घंटे तक ट्रैफिक में फंसे रहे और इस वजह से देर हो गयी। सैफ ने नाराजगी में ये भी कह दिया कि ये उनका आखिरी ट्रिप है दिल्ली का और इसके बाद वो कभी दिल्ली नहीं आएंगे वो मुंबई में ही रहकर इंटरव्यू दिया करेंगे।

सैफ ने अपनी फिल्म बुलैट राजा के प्रमोशन के दौरान इंटरव्यू देते हुए ये पूछे जाने पर कि क्या वो कभी अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ किसी फिल्म में काम करना पसंद करेंगे। तो इसपर सैफ ने जवाब दिया "सोहा, करीना, कुणाल और अम्मी को मैं कलाकारों की तरह नहीं देखता। वो लोग मेरे परिवार के सदस्य हैं मैं उन्हें परिवार के सदस्यों की तरह देखता हूं। रही उनके साथ काम करने की बात तो सभी किसी एक पारिवारिक फिल्म में आ सकते हैं लेकिन वो सपने के सच होने जैसा है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X