Saif Ali Khan: सभी स्टार्स ने कर दिया था रिजेक्ट, सैफ अली खान ने बिना फीस लिये कर दी फिल्म, हुई सुपरहिट

saif-ali-khan-did-the-film-without-taking-any-fees-when-other-stars-rejected-became-a-superhit

Saif Ali Khan: राज और डीके की फिल्म 'गो गोआ गॉन' की रिलीज को 10 साल पूरे हो चुके हैं। ये फिल्म कई मामलों में गेम चेंजर साबित हुई थी। यह बॉलीवुड की पहले जॉम्बी फिल्म थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं, अब इसके सीक्वल पर भी काम शुरु हो चुका है। हाल ही में सैफ अली खान ने खुलासा किया कि उन्होंने ये फिल्म बिना कोई फीस लिये की थी।

सैफ, जो इस फिल्म के निर्माता भी थे, उन्होने खुलासा किया कि फिल्म लगभग डिब्बाबंद होने वाली थी। उन्होंने बताया, "ये कहानी मुझे no brainer जैसी लग रही थी। कंपनी में कोई भी इसे बनाना नहीं चाहता था। यह बहुत अजीब कहानी थी। लेकिन यह बहुत ही मजेदार और अनोखा थी। इसीलिए मैंने इसे आगे बढ़ाया ... और मैंने एक अभिनेता के रूप में कोई पैसा नहीं लिया। ये फिल्म सिर्फ पैशन के भरोसे बना है।"

सैफ ने गो गोआ गॉन को बनाना एन्जॉय किया। उन्होंने कहा, "फिल्म के डायलॉग्स वास्तव में मजेदार थीं और तीनों लड़के (कुणाल खेमू, वीर दास, आनंद तिवारी) शानदार थे। हमने मॉरीशस में पर्यटकों को जॉम्बी बनने के लिए बुलाया था। हमारे पास एक अंतरराष्ट्रीय टीम थी... दक्षिण अफ्रीका से एक्शन... स्पेन से मेकअप... गो गोवा गॉन बनाना वास्तव में बहुत मजेदार था।"

बता दें, गो गोआ गॉन बॉक्स ऑफिस पर स्लीपर हिट रही थी। 19 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने कुल 38 करोड़ का बिजनेस किया था। लोगों ने फिल्म के कंटेंट को पसंद किया था। यही वजह है कि अब इस फिल्म के सीक्वल की घोषणा भी हो चुकी है। सीक्वल में भी पहली फिल्म वाले स्टारकास्ट ही दिखेंगे।

More from Filmibeat

Read more about: saif ali khan go goa gone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X