सैफ अली खान ने पहली बार की तैमूर अली खान के डेब्यू पर बात, अक्षय - करीना के साथ फिल्म!

Recommended Video

Taimur Ali Khan के Bollywood debut के सवाल पर Saif Ali Khan का ये जवाब | FilmiBeat

काफी समय से अटकलें थीं कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान के नवाब तैमूर अली खान, करीना कपूर - अक्षय कुमार स्टारर गुड न्यूज़ के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में तैमूर, करीना कपूर के बेटे की भूमिका में दिखाई देंगे। अब सैफ अली खान ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे यकीन नहीं होता है कि ऐसी अफवाहें भी उड़ सकती हैं।

सैफ ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें कहां से शुरू हुईं लेकिन हम सपने में भी अपने बच्चे के साथ ऐसा करने की सोच नहीं सकते। जो लोग हमें 30 सालों से जानते हैं, मुझे नहीं पता कि उन्होंने कैसे सोच लिया कि हम अपने बच्चे की नुमाईश लगा सकते हैं।

saif-ali-khan-denies-taimur-making-his-debit-from-kareena-akshay-starrer-good-news

सैफ अली खान ने आगे कहा, हम उन लोगों में से नहीं हैं जो अपनी शादियां या अपने निजी जीवन को भी लोगों के सामने परोस दें। तो तैमूर के फिल्म में काम करने का सवाल ही नहीं पैदा होता। उन्होंने ये भी कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को ये क्यों लगता है कि फिल्म में काम करना या बिग बॉस में भाग लेना ज़िंदगी का सबसे अहम काम है।

सैफ अली खान ने फोटोग्राफरों को धन्यवाद भी दिया कि उन्होंने उनके घर के सामने जमा होना और तैमूर की तस्वीरें उतारना बंद कर दिया है। सैफ ने बताया कि तैमूर काफी समय से लंदन में था और उसने कैमरा काफी समय से नहीं देखा है और मैं वादा कर सकता हूं कि उसने ये बिलकुल भी मिस नहीं किया।

वैसे बॉलीवुड में कई स्टार्स चाईल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्मों में दिख चुके हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X