बच्चे का नाम 'सैफीना' तो नहीं होगा : सैफ अली खान
सैफ अली खान ने अपने होने वाले बच्चे की लिंग जांच की खबर को झूठा करार दिया है। पढ़ें क्या कहा सैफ ने।
करीना कपूर खान जल्द ही एक नन्हे से बच्चे को जन्म देने वाली हैं। सैफ और करीना के बच्चे का ना सिर्फ उनका परिवार बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है बल्कि उनके फैन्स भी इंतज़ार कर रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों खबरें उड़ रही थीं कि सैफ और करीना ने अपने होने वाले बच्चे की लैंगिक जांच कराई है और वो एक बेबी ब्वॉय है। अब इन खबरों पर सैफ ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

सैफ ने बच्च की लिंग जांच की खबरों को महज़ बकवास करार दिया है। सैफ ने कहा कि हमारा बच्चा इस दुनिया में नहीं आया है और ना ही हमें उसके लिंग के बारे में कोई जानकारी है। सैफ ने ये भी कहा कि हम अपने आने वाले बच्चे का नाम सैफीना भी नहीं रखेंगे।
जल्द चार फिल्म साइन करेंगी प्रियंका चोपड़ा!
आपको बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर ने पांच साल के लंबे अफेयर के बाद अक्टूबर 2012 में शादी की थी। इस साल जुलाई में ही सैफ ने करीना के प्रेग्नेंट होने की घोषणा की थी। उनके बच्चे के दिसंबर में पैदा होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications