सारा अली खान की 4 साल पुरानी तस्वीरें, लेकिन उतनी ही खूबसूरत- इस खास पल की हैं ये PICS
सैफ अली खान की लाडली और एक्ट्रेस सारा अली खान ने 4 साल पुरानी यादों को फिर ताजा किया। इंस्टाग्राम पर 19 मई 2016 की तस्वीरों को शेयर किया। ये वही दिन था जब सारा अली खान ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। सारा ने अपनी पढ़ाने पूरी करने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा। बहुत कम ही लोग जानते थे कि नामी विश्वविद्यालय से सारा ने अपनी पढ़ाई की।
आज खुद कॉलेज की तस्वीरें शेयर कर सारा ने बताया कि उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। वह इंस्टाग्राम पर लिखती हैं, कभी कभी ऐसा लगता है कि ये बस कुछ मिनट पहले की बात हो। ये चार साल पुरानी ग्रेजुएशन की यादें हैं।
बता दें सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत के साथ केदारनाथ फिल्म से डेब्यू किया। इस फिल्म के दौरान ही सारा को रोहित शेट्टी व रणवीर सिंह की सिंबा मिल गई। जोकि सुपरहिट साबित हुई। हाल में ही वह इम्तियाज अली की लव आज कल में नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications











