..................... Saif Ali Khan darling daughter Sara Ali Khan showed her charming style in saree - Hindi Filmibeat

Sara Ali khan: सैफ अली खान की लाड़ली बेटी ने साड़ी में दिखाया अपना मनमोहक अंदाज, दिल हार बैठे फैंस!

Sara Ali khan

Sara Ali khan: सैफ अली खान की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर सारा कुछ ना कुछ फिल्म और खुद से जुड़े अपडेट भी शेयर कर रही हैं। हाल ही में सारा ने साड़ी में अपनी कुछ मनमोहक फोटोज शेयर करके फिल्म को लेकर जानकारी दी है।

साड़ी में सारा अली खान का मनमोहक अंदाज-

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। अभी कुछ दिनों पहले बिकिनी में अपनी बोल्ड फोटोज शेयर एक्ट्रेस ने फैंस का दिल जीता था।

अब सैफ अली खान की लाडली बेटी सारा अली खान ने येलो कलर की साड़ी में कुछ तस्वीरें इंटरनेटर पर शेयर करके आग लगा दी है। साड़ी में एक्ट्रेस की खूबसूरती देख फैंस अपने आपको तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं।

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। फैंस जमकर इन फोटोज पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस प्यारी फोटोज शेयर करते हुए सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर बुहत ही प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।

सारा ने लिखा है- "भारतीय नारी, ए इंडियन हैंडक्रप्ट साड़ी में, सनसाइन एंड डाइिस आर सो प्यारी, के मैं जाऊं वारी वारी, वाइ द समुंदर और इन हारियाली, कम हियर टू लॉन्च ए वतन मेरे वतन एड शेयर ए पीस ऑफ सबका अनमोल रत्न.."

सारा अली खान की फिल्म ए वतन मेरे वतन-

आखिरी बार फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के साथ सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली सारा अली खान इन दिनों अपनी नई फिल्म ए वतन मेरे वतन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि में सेट की गई 'ऐ वतन मेरे वतन' सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

'ऐ वतन मेरे वतन' की कहानी बॉम्बे कॉलेज की एक महिला पर आधारित है, जो एक स्वतंत्रता सेनानी बन जाती है। यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता पर आधारित है, जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान रेडियो के जरिए देश भर में खबरों को प्रसारित करने में अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज होगी।

Read more about: sara ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X