सैफ ने बचाव में शिकायत दर्ज कराई, कहा सीसीटीवी फूटेज का इंतजार

सैफ अली खान ने एनआरआई के साथ मारपीट, गिरफ्तारी और बेल के बाद अपने बचाव में एक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि पहले उनके ऊपर हमला किया गया। उन्होंने खुद को बचाने के लिए ही इकबाल शर्मा को मारा। पुलिस आगे की कार्यवाही करते हुए अब होटल के स्टाफ का बयान दर्ज करेगी। देखें सैफ की गिरफ्तारी की कहानी तस्वीरों की जुबानी

सैफ लगातार यही कह रहे हैं कि पहले उन्हें मारा गया जिसके बाद उन्होंने ऐसा किया। सैफ ने कहा कि वह अब सीसीटीवी फूटेज का इंतजार कर रहे हैं जो पूरे मसले की हकीकत बताएगा। सैफ ने यह भी कहा कि उस वक्त उन्होंने शराब भी नहीं पी थी पूरी घटना को एकतरफा ही दिखाया जा रहा है।

आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रिका में रहने वाले इकबाल शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने सैफ और उनके दोस्तों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। सैफ को बाद में 300 के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई।

वहीं इकबाल अपनी बात पर अड़े हुए हैं, उनका कहना है कि पूरी बात अब अदालत में ही सुलझेगी। पुलिस के मुताबिक सैफ और करीना अपने दोस्तों के साथ होटल ताज पैलेस के में खाना खाने गए थे। वहां सैफ की इकबाल से कहासुनी हुई जो बाद में हाथापाई में बदल गई।

मारपीट में इकबाल नाक की हड्डी टूट गई। बुधवार सुबह इकबाल ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया जिसके बाद देर शाम पुलिस ने सैफ को उनके वकील के नरीमन प्वाइंट के दफ्तर से कुलाबा थाने ले आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X