जैसलमेर के चलते सैफ अली खान मुश्किल में

Agent Vinod
पदौदी के नवाब सैफ अली खान इन दिनों काफी परेशान हैं। नहीं-नही सियासी और निजी तौर पर उन्हें कोई समस्या नहीं है। बल्कि वो परेशान है अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म एजेंट विनोद को लेकर, जिसकी शूटिंग के लिए उन्होंने राजस्थान के जैसलमेर को चुना है। अपनी पगड़ी परंपरा के चलते उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग तीन दिन के लिए बंद कर दी थी। लेकिन आज जब वह वहां पहुँचे तो उन्हें एक समस्या से गुजरना पड़ा।

फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग के लिए उन्होंने जैसलमेर के निकट ऐतिहासिक गांव कुलधारा को चुना है । लेकिन उनके प्रोडक्शन यूनिट के कई सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है क्योंकि राजस्थान पुलिस का आरोप है कि सैफ अली खान के यूनिट वालों ने शूटिंग के दौरान कई पौराणिक और ऐतिहासिक जगहों को तोड़फोड़ दिया है और कुछ ऐसी जगह पर शूटिंग की है, जहां शूटिंग की इजाजत नहीं है।

जिसके कारण सैफ अली खान काफी परेशान नजर आये क्योंकि फिल्म की लगभग 80 प्रतिशत शूटिंग हो चुकी है। और इस में काफी खर्चा हो चुका है। लेकिन उनकी परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है क्योंकि राजस्थान सरकार की आर्ट, कल्चर और टूरिज्म मिनिस्टर बीना काक ने इस संबंध में जांच का आदेश दे दिया है। इस फिल्म की नायिका सैफ की प्रेमिका करीना कपूर हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X