..................... I never insults Aishwarya Rai: Saif Ali Khan | मैने ऐश्‍वर्या की खिल्‍ली नहीं उड़ाई: सैफ अली खान - Hindi Filmibeat

मैने ऐश्‍वर्या की खिल्‍ली नहीं उड़ाई: सैफ अली खान

By Priya Srivastava

Bollywood actor Saif Ali Khan has said that he never insulted Aishwarya Rai Bachchan.
पिछले दिनों खबर आयी कि सैफ अली खान ने ऐश्वर्य राय की खिल्ली उड़ाई है और वो भी कान फिल्मोत्सव में। ऐसे में सैफ अली खान इस बात से बेहद परेशान हो गये कि उन पर कई तरह के इल्जाम लगाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वे बिल्कुल निर्दोष हैं। उन्होंने किसी की भी खिल्ली नहीं उड़ाई है। उन पर गलत इल्जाम लगाये जा रहे हैं।

सैफ ने सफाई देते हुए कहा है कि मेरे शब्दों को नकारात्मक तरीके से तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है, क्योंकि मैंने ऐश्वर्य के बारे में कुछ भी बुरा नहीं कहा है और मेरा मकसद उनका दिल दुखाना नहीं था। आपको बता दें कि इस बार कान फिल्म महोत्सव में ऐश्वर्य के अलावा मल्लिका सहरावात, मिनिषा लांबा, सोनम कपूर और सैफ अली खान भी शामिल हुए थे। इसी दौरान किसी ने सैफ से सवाल पूछ दिया था कि आखिर ऐश्वर्य को हर साल समारोह में क्यों बुलाया जाता है।

इस पर सैफ ने कह दिया कि ऐश्वर्य को सिर्फ इसलिए बुलाया जाता है, क्योंकि वह बहुत सुंदर हैं। बस इसी बात को मीडिया में तूल दिया गया कि सैफ ने ऐश्वर्य का अपमान कर दिया है और सैफ का मजाक भी उड़ाया है। हालांकि सैफ ने कहा कि मेरा ईशारा ऐश की खूबसूरती की बखान करने की तरफ था। न कि उनका मजाक उड़ाने का। वे हमारे लिए बेहद खास हैं और हम सभी वहां भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। ऐसे में जाहिर है हम अपने किसी भी साथी का मजाक कभी नहीं उड़ायेंगे। इसे गलत तरीके से मीडिया ने तूल दिया है। इस बारे में कुछ और नहीं कह सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X