इस एक्ट्रेस की वजह से करीना से दूरी बनाने लगे थे सैफ अली खान, बेबो की जगह इस हसीना को दिया दिल

90 और 2000 के दशक में बी टाउन डीवाज के बीच कैटफाइट चर्चा का विषय रहा करती थी क्योंकि ये वो समय था जब एक्ट्रेस इसके बारे में खुलकर बात किया करती थीं। लेकिन अब चीजें काफी हद तक बदल गई हैं और आज की बी टाउन एक्ट्रेस दोस्ती में ज्यादा यकीन रखती हैं।
आज बॉलीवुड एक्ट्रेस असल में, अपने पतियों और बॉयफ्रेंड के एक्स के साथ भी दोस्त हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब हसीनाएं किसी भी दूसरी एक्ट्रेस के लिए अपनी नफरत का ऐलान खुलेआम कर दिया करती थीं। करीना को बिपाशा पसंद नहीं थी और इस बात को उन्होंने कई इंटरव्यूज में बोला लेकिन एक और एक्ट्रेस थीं जो करीना को पसंद नहीं करती थीं और सैफ को उनसे दूर रखना चाहती थीं।
'कल हो ना हो' में करीना की जगह लेने के बाद प्रीति जिंटा और करीना कपूर खान के बीच कैटफाइट ने सुर्खियां बटोरीं। बेबो को पसंद न करने के बारे में प्रीति काफी ओपेन थीं और इसी से जुड़ा करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' का एक पुराना वायरल वीडियो एक्ट्रेस की फीलिंग को साफ तौर पर दिखा रहा है। एक वक्त था जब सैफ अली खान को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह कभी करीना के पति बनेंगे। उस समय वह प्रीति जिंटा के बहुत अच्छे दोस्त थे और हैं भी।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रीति और सैफ करण जौहर के शो में एक साथ आए थे, जहां उनसे रानी और करीना में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया, उन्होंने कहा रानी। बाद में करण जौहर ने पूछा कि प्रीति करीना या फिर किसी और में से किसको चुनेंगी तो प्रीति ने कहा- किसी और को। यह जवाब सुनकर सैफ भी हैरान रह गए। अपने रैपिड-फायर के दौरान करण ने सैफ से प्रीति और करीना में से किसी एक को चुनने के लिए कहा और उन्होंने बिना देरी लगाए 'कल हो ना हो' की एक्ट्रेस को ही चुना। लेकिन साथ ही सैफ मुंह भी बनाने लगे, जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि सैफ प्रीति की वजह से करीना का नाम ले रहे हैं।
फिल्म 'टशन' से सैफ करीना एक-दूसरे के काफी करीब आए थे। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था। पांच सालों तक डेट करने के बाद सैफ और करीना ने साल 2012 में शादी कर ली और अब इस कपल के दो बेहद क्यूट बेटे हैं- तैमूर और जेह।


Click it and Unblock the Notifications