OMG: शर्म छोड़ शूटिंग के दौरान लड़कियों के सामने ही सैफ ने उतार दी पैंट
छोटे नवाब सैफ अली खान का काॅकटेल पार्टी मामला अभी थमा नहीं है। सैफ अली कैलिफोर्नियां में फिल्म 'हैप्पी एंडिंग 'शूटिंग के दौरान पैंट उतारने को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उनकी ऐसी हरकत देखकर सेट पर मौजूद दूसरी कास्ट और क्रू मेंबर सभी हैरत में पड़ गए।

सैफ अली खान ने कैलिफोर्निया में चल रही अपनी फिल्म 'हैप्पी एंडिंग' की शूटिंग के दौरान हरकत की। दरअसल हुआ ये कि फिल्म की पूरी यूनिट निर्धारित समय पर शूटिंग पूरी करने के लिए हमेशा एक लोकेशन से दूसरे लोकेशन पर जा रही थी । उन्होंने वैनिटी वैन में जाकर कपड़े बदलकर आने की बजाय शूटिंग स्पॉट पर ही कपड़े बदलने शुरू कर दिए।
उन्होंने कपड़े बदलते समय सबके सामने पोज भी दिया। इसके बारे में फिल्म के निर्देशक 'राज निदिमोरू' ने बताया कि ष्सैफ लोकेशन्स पर कपड़े बदलने में इतना आराम महसूस कर रहे थे कि उन्हें बिना पैंट के देखना नियम बन गया था।


Click it and Unblock the Notifications











