सैफ अली खान के केस में फिर आया नया अपडेट, पुलिस ने बंगाल में किया महिला को गिरफ्तार, जानें क्या है कनेक्शन

Saif ali khan case new update: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हमला हुआ था। जिसमें वह बुरी तरह घायल हुए थे। उनकी सर्जरी हुई थी और उन्हें अब डॉक्टर्स ने आराम करने की सलाह दी है।
सैफ अली खान के केस में आ रहे हैं नए अपडेट
फिलहाल तो अभी तक सैफ अली खान के हमलावर को पकड़ा नहीं गया है। दरअसल सैफ अली खान पर हमला करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार तो किया था, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया था वह गलत शख्स बताया जा रहा है। इसके बाद से मुंबई पुलिस ने तेजी से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बंगाल में किया महिला को गिरफ्तार
लेकिन इस केस से जुड़ा एक बड़ा अपडेट मिला है। जी हां, बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस केस के सिलसिले में बंगाल में एक महिला को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स की माने तो मुंबई में पहले गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले सिम महिला के नाम पंजीकृत था।
शरीफुल की है परिचित
दरअसल इस केस के सिलसिले में टीम रविवार को बंगाल पहुंची थी और जिले के चापड़ा से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला का नाम खुखुमोनी जहांगीर शेर बताया जा रहा है। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि यह महिला बांग्लादेशी शरीफुल की परिचित है।
पुलिस ने महिला को लिया रिमांड पर
ऐसा बताया जा रहा कि शरीफुल बांग्लादेश सीमा से भारत में अवैध रूप से घुसा था। और इसी महिला के संपर्क में आया था। महिला बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अंदुलिया की रहने वाली है। पुलिस ने आज ही मलिका को पकड़ा है और मुंबई रिमांड पर ले गई है। हालांकि अभी तक पुलिस का कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। अब देखना ये होगा कि इस केस से महिला का क्या कनेक्शन है।


Click it and Unblock the Notifications